कानपुर नगर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाज सेवी श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 2जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक भारत के अधिकांश प्रांतों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज दिनांक 9/7/2023 को श्री हंस मंदिर आश्रम श्याम नगर बाईपास पर 51 पौधे लगाए गए । वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री भाजपा श्री राज बहादुर यादव एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी, प्रज्ञा बाई जी, संपदा जी, द्वारा किया गया। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है संस्था द्वारा विश्व स्तर पर आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के अलावा सामाजिक कार्य जैसे गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना , पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ों को लगाना तथा स्वच्छता अभियान चलाना प्राकृतिक आपदा के समय पर दवाइयां उपलब्ध कराना आदि सेवा कार्य किया जा रहा है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है आज ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण, बाढ़ , जलवायु प्रदूषण जैसे संकटों का सामना कर रहा है प्रकृति अपना स्वभाव बदल रही है जो चिंता का विषय है। अत: हम सभी का कर्तव्य है कि वनीकरण जैसे अभियान से जुड़कर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर संस्था के शैलेंद्र पाल , सीपी शुक्ला, गिरधारी लाल गुप्ता, शैलेंद्र सेंगर, उद्धव यादव, यतेंद यादव अमित यादव, आर पी यादव, कृष्ण कांत, हरी करन सिंह , किशन गुप्ता, मिथिलेश सोनी, राजकुमारी यादव करन कठेरिया, आशीष वर्मा, योगेंद्र सविता, गोलू पाल, आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम


















