Advertisement

संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर निकाला मोटर साईकिल जुलूस

कानपुर। स्थानान्तरण नीति 2023 के पैरा 12 को संशोधित किये जाने सहित विभिन्न की वेतन विसंगतियों, पद सृजन, मानक संसोधन नियमावली बनाने पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त उत्तर प्रदेश के आवाहन पर प्रदेश के राज्य कर्मचारी एवं शिक्षकों द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मोटर साईकिल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रसासनिक अफसर को ज्ञापन दिये जाने के निर्णय पर कानपुर में लाला लाजपत राय अस्पताल से सभी राज्य कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सैकड़ों की सख्या में मोटर साईकिल जूलूस निकालकर चुन्नी गंज बस अड्डे ज्ञापन प्रेषित किया।
मोर्चे के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार शासन में पत्राचार एवं अन्य माध्यम से भागों के समाधान का अनुरोध करने के बाद भी कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया गया, इसके बाद मोर्चा द्वारा 18 मई 2023 को प्रदेश भर कर्मचारी धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था लेकिन मांगों का समाधान तो नहीं हुआ कार्मिक विभाग द्वारा शासनदेश स्थानान्तरण नीति का याचनादेश जारी किया गया जिसमें मान्यता प्राप्त संघो परिसंघों द्वारा पूर्व में प्राप्त सुविधा को समाप्त करने का प्रयास किया गया तब से मोर्चा द्वारा लगातार पत्राचार आदि प्रयास किया जा है कि स्थानान्तरण नीति के जारी शासनादेश के पैरा 12 को संशोधित किये जाने का लगातार मोर्चा द्वारा प्रयास किया जा रहा है,मोर्चा का स्पष्ट मानना है कि स्थानान्तरण नीति 2023 के पैरा 12 कर्मचारी संघों के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश है। लगातार प्रयास करने के बाद संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है जिससे आम कर्मचारी शिक्षकों में रोष व्याप्त है। बीते दिन मोटर साईकिल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है, यदि ऐसी ही लापरवाही बरती गई तो मोर्चे को विवश होकर सड़क उतरना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मोर्चे के जिला मंत्री राजेन्द्र पटेल, शिक्षक वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र द्विवेदी, देवीदीन भाऊ, नगर निगम कर्मचारियों में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रमाकान्त मित्र, मण्डल संयोजन अरविंद कुमार कुरील संजय गुर्जर, सुरेश सिंह सेंगर अखिलेश मिश्र, नीरज दीक्षित, आरबी० गौतम,आलम, अरविन्द,जय मौर्या, दिनेश गुप्ता आदि प्रमुख से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh