Advertisement

श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400 साला शताब्दी प्रकाश उत्सव को समर्पित10/4/2021 ( शनिवार ) को मोतीझील मैदान पर प्रस्तावित रैंन सबाई कीर्तन दिवान कोरोना केसों के बढने व शासन के नये दिशा निर्देशों के चलते आज रदद कर दिया गया ,

कानपुर , गुरुवार | 9वीं नानक ज्योत हिन्द की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400 साला शताब्दी प्रकाश उत्सव को समर्पित10/4/2021 ( शनिवार ) को मोतीझील मैदान पर प्रस्तावित रैंन सबाई कीर्तन दिवान कोरोना केसों के बढने व शासन के नये दिशा निर्देशों के चलते आज रदद कर दिया गया ,उपरोक्त निर्णय श्री गुरू सिंह सभा लाटुश रोड के तत्वाधान में कानपुर के प्रमुख सिख संगठनों व गुरुद्वारा कमेटियों की अपात बैठक में लिया गया , उपरोक्त आश्य की जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता मे श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स. हरविन्दर सिंह लार्ड , वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. सुखविन्दर सिंह लाडी भल्ला , महामंत्री स. मोहन सिंह झास , चेयरमैन डा. टी .एस .कालरा , उपाध्यक्ष स.कुलवंतजीत सिंह गिल , धार्मिक जत्थेदार ग्यानी मदन सिंह ने देते हुये बताया कि विगत दिवस सिख नेताओं का एक वृहद प्रतिनिधिमंडल कानपुर पुलिस के आयुक्त श्री असीम अरूण से मोतीझील के उपरोक्त प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में मिला था और प्रस्तावित पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये अमृतसर से विशेष रूप से सिक्खों के सर्वोच्च धार्मिक तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ग्यानी हरप्रीत सिंह व सिख संसद शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर सहित सिख पंथ के नामवर रागी जत्थे व गुरूबाणी विचारक आ रहें हैं , सिख नेताओं की बातों को धैर्य व गंभीरता से सुनते हुये कानपुर पुलिस के आयुक्त श्री असीम अरूण ने कोविड 19 के नियमों के अनुपालन के साथ साथ प्रदेश सरकार के कोरोना के संदर्भ में नवीन शासनादेश का हवाला देते हुये 100 लोगों से ज्यादा लोगों के किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक होने से सिख नेताओं को अवगत कराया सभी संभावित बिन्दुओं पर विचार व चर्चा के बाद भी प्रशासन व सिख नेताओं के मध्य सहमती न बन पाने की दशा में श्री गुरू सिंह सभा की अपात बैठक में सर्वसम्मती से 10/4/2021 को मोतीझील मैदान पर प्रस्तावित रैंन सबाई कीर्तन दिवान का कार्यक्रम रदद करने का कठोर व पीड़ादायक निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ा |
श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400 साला शताब्दी प्रकाश उत्सव के समारोह जो 30/4/2021 व 01/05/2021 को मोतीझील में ही प्रस्तावित हैं उन पर हलातों के दृष्टिगत कोई भी निर्णय बाद में ही लिया जायेगा |
पत्रकार वार्ता व पुलिस आयुक्त से वार्ता मे प्रमुख रूप से स.हरजीत सिंह , स. सर्बप्रीत सिंह सागरी , स. हरमिन्दर सिंह लोंगोवाल , स. रविन्दर सिंह बंटी , स. दया सिंह गांधी , स.अमरजीत सिंह मारवाह , मनमीत सिंह राजू आदि शामिल थे |

संवाददाता:अनिल कुमार की रिपोर्ट कानपुर नगर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh