कानपुर नगर। महानगर विकास समिति के सदस्यों ने संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक के वाहन चलानो को निरस्त करने की प्रक्रिया देर से होने के चलते वाहन स्वामियों को समस्या हो रही है, साथ ही अवगत कराया गया कि शासनादेश संख्या 699/2023/आई. एन. एफ. 2022 जो कि 2 जून 2023 को पारित किया गया है। इसमें कहा गया है कि उपर्युक्त दिनांक के वाहन चलानों को निरस्त किया जाए लेकिन अभी तक यह प्रभाव में नहीं आया है। इस अवधि में वाहन स्वामियों के ट्रांसफर, डुप्लीकेट, एचपीए तथा अन्य कार्य जिन पर चालान है, संपादित नहीं हो पा रहे हैं. वाहन स्वामियों को जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए कहा गया है कि संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर से निवेदन है कि 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक के चालानो की वजह से प्रभावित होने वाले कार्यों को उपर्युक्त शासनादेश अपने विवेक के आधार पर कार्य करने के लिए आदेशित करें। ज्ञापन देने वालों मेंआनंद सिंह जिलाध्यक्ष मोनू पांडे महामंत्री कानपुर दक्षिण प्रेमशंकर अमित गुप्ता सुभाष कुलदीप सिंह आयुष राज कुमार अनुज मिश्रा सुजीत गुप्ता चंदन आदि उपस्थित रहे
महानगर विकास समिति के सदस्यों ने संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपा


















