प्रदेश की योगी सरकार अब नकली खाद्य पदार्थों को लेकर बेहद सख्ती के मूड में नजर आ रही है,,, इसी के चलते आज सर्किट हाउस में खाद्य एवं सुरक्षा समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई,,, जिसमें एम एल सी अरुण पाठक ने भी हिस्सा लिया,,, खाद्य एवं सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे,,, समिति ने बीते दिनों हुए सर्वे में मानकविहीन पाए गए सैंपल्स का ब्यौरा भी जुटाया,,, मीडिया से बातचीत के दौरान एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि सरकार अब ऐसे मामलों को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है,,, लंबे समय से फर्जी नर्सिंग होम की भी कई शिकायतें मिल रही है जिसके बाद सीएमओ के द्वारा सभी को निर्देशित किया गया है कि नर्सिंग होम के बाहर लाइसेंस नंबर और किन किन रोगों का इलाज होना है यह उल्लेखित करके पोस्टर लगवाए,,, जिन नर्सिंग होम के बाहर पोस्टर नहीं होंगे स्वत फर्जी माने जाएंगे,,, उन्होंने कहा कि आज की बैठक फलीभूत रही है,,, खाद्य एवं सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को रिपोर्ट के लिए 1 माह का समय दिया गया है,,, जल्द ही कार्यवाही होगी ।
सर्किट हाउस में खाद्य एवं सुरक्षा समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई


















