नन्हें छात्र को सम्मानित कर विधायक बोले ज्ञान की मजबूत नींव पर है भारत का भविष्य
-संस्था पीडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश की ओर से विधायक महेश त्रिवेदी ने छात्र को सम्मान राशि की चैक भेंट की
– जब इनाम में वस्तु की जगह किताबों की मांग की छात्र ने तो विधायक हुए खुश दिया आशीर्वाद
कानपुर। जब वस्तु के स्थान पर किताबों की मांग युवा करने लगे तो समझना चाहिए कि देश का भविष्य उज्ज्वल है और भारत को दुनिया का सिरमौर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
बुधवार को एक सम्मान कार्यक्रम में शहर की समाज सेवी संस्था पब्लिक वेलफेयर ऐसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पीडब्ल्यूए) की ओर से नन्हें होनहार छात्र प्रथम सिंह को इनाम की राशि 8,648 रुपए की चैक कानपुर किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश चन्द्र त्रिवेदी ने छात्र को सौंपकर सम्मानित किया। छात्र प्रथम सिंह पनकी के सीवी रमन स्कूल में कक्षा छः के छात्र हैं। छात्र ने सामान्य ज्ञान और जनरल अवेयरनेस की मौखिक प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, स्कूल की ओर से मैडल भी मिल चुका है। इसी क्रम में प्रथम सिंह की जनहित में अपने विचार भी प्रस्तुत किए थे छात्र की प्रतिभा को देखते हुए संस्था प्रबन्धन ने बच्चे को पुरस्कृत करने का विचार किया जिससे उसे प्रोत्साहन मिले। छात्र प्रथम सिंह ने इनाम में वस्तु या स्मृति चिन्ह के स्थान पर किताबों की मांग की जिसे संस्था प्रबन्धन ने सहर्ष स्वीकार किया गया था। शहर के किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक महेशचन्द्र त्रिवेदी ने बच्चे से चाय पर चर्चा की और संस्था पब्लिक वेलफेयर ऐसोसिएशन की ओर से किताबों की कीमत की राशि का चैक सम्मान स्वरूप छात्र को प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी ने छात्र को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।संस्था महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा जनहित के लिए पीडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश सीमित संसाधनों के साथ हर सम्भव प्रयासरत है, शिक्षा रोजगार और लोक कल्याण की दिशा में संस्था अनवरत् कार्यरत है। इस दौरान भाजपा दक्षिण जिलामंत्री संजय कटियार, संस्था अध्यक्ष अशोक कटियार, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता रूपेश गंगवार, डाॅक्टर हीरेन्द्र सिंह, आरवी भावुक, रामसिंह कुशवाह, विपिन पटेल, प्रदीप सिंह सहित काफी लोग प्रमुखता से मौजूद रहे


















