Advertisement

बच्चो के विवाद में गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कानपुर के जाजमऊ में बच्चों के विवाद में लाइसेंसी रायफल से फायर कर युवक के हाथ का पंजा उड़ाने के आरोपी अर्शी और उसके बेटे को बुधवार शाम को पुलिस ने कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। जाजमऊ नई बस्ती हाशमी रोड निवासी वसीम का आठ वर्षीय बेटा आतिफ सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह अर्शी के घर के बाहर रखी बालू में खेलने लगा।
इस पर अर्शी ने उसे गाली देकर भगा दिया था। आतिफ की शिकायत पर उसके दादा सगीर विरोध करने पहुंचे। इस पर आरोपी ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी थी। लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी अर्शी, उसके बेटे जैद और साथी उबैद पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी सरेंडर करने की फिराक में थे। उनकी बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी, गिरफ्तार करने वाली जाजमऊ थाने की टीम एस आई प्रवीन कुमार , अंकुश चौधरी, हेo कo संदीप कुमार, मोहम्मद नफीस,कo सत्येंद्र सिंह ने भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh