Advertisement

कानपुर नगर। कानपुर का प्रसिद्ध तीन सौ पचास वर्ष पुराना एक मंदिर ऐसा भी है जिसे हम श्री जागेश्वर धाम,परमियां पुरवा, नवाबगंज के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष सावन के पवित्र माह में यहां पर महा दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, यह परंपरा तीन सौ पांच वर्ष से लगातार चली आ रही है। परंपरा के अनुसार महादंगल कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर से भी पहलवान आते हैं और अपना गांव दिखा कर दूसरे पहलवानों को चित कर देते हैं। इस बार मन्दिर प्रागंण में महादंगल का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा।जिसमें देश एवं प्रदेश के कई नामचीन पहलवान हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। खास बात यह है कि पुरुष पहलवान के साथ-साथ महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। महिला एवं पुरुष पहलवान भी एक साथ कुश्ती लड़ते हुए नजर आएंगे। महा दंगल के आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसी के साथ महा दंगल प्रतियोगिता के अंतर्गत इस बार कानपुर केसरी को भी चुना जाएगा तथा जागेश्वर महा दंगल कमेटी द्वारा उपहार स्वरूप कानपुर केसरी को गदा भेंट की जाएगी। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए हुए पहलवानों ने अपना अपना इंटरव्यू एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया है। प्रदेश के बाहर से आए हुए पहलवानों को महा दंगल कमेटी समिति द्वारा रहने एवं खाने-पीने की उचित व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। महा दंगल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पहलवान मनोज (जालौन) सुरेंद्र, उन्नाव केसरी बाल-चन्द (धर्मपुर) संजीव पहलवान (शास्त्री नगर) राम पहलवान नसनिया का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से मन्दिर कमेटी महामंत्री प्राण श्रीवास्तव संयोजक जीतू पांडे गया प्रसाद पांडे, रामचन्द्र निषाद, शान्तनू तिवारी,रमेश, रमाकांत, शिवम पाडे, सूरज, अतुल गुप्ता, विजय पाडे समेत मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh