कानपुर
गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ की गुल्लक खोलने का विवाद काफी तूल पकड़ चुका था….अध्यक्ष हरजीत सिंह पर गुल्लक की चाभी न देने का आरोप लगाया गया था….जिसके बाद शुक्रवार को सर्व सहमति से गुरूद्वारे की सभी गुल्लक को खोलने का काम शुरू किया गया….पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गुरुद्वारा कमेटी के पधाधिकारियों, सदस्यों और संगत के समक्ष गुल्लक को खोला गया….जिसके बाद गुल्लक की धनराशि की गिनती शुरू की गई
गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि पूरे शहर की संगत ने इसमें सहयोग किया है….जिसके बाद गुल्लक की गिनती का काम शुरू हो गया है….उन्होंने बताया की गुल्लक की सारी रकम के मालिक बाबा मोहन सिंह जी है….इस रकम को बैंक में जमा किया जाएगा….उनका कहना था कि गुरुद्वारे में 6 गुल्लक है…जिनकी गिनती का काम हो रहा है….पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है


















