कानपुर रतनलाल नगर आयोजित सम्मान समारोह में नगर के समाजसेवी श्रीमती मरियम मैकार्टिस एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष तथा मनोज मैकर्टिस एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था के सचिव तथा विनीत मधाई संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सिसिलिया डिसूजा मधाई का सम्मान किया। आयोजन उनके अच्छे कार्यों तथा बच्चों लड़कियों और विधवा महिलाओं के लिए समर्पित हर संभव मदद के लिए। कानपुर शहर भाजपा के माननीय सांसद सत्यदेव पचौरी जी जिन्होंने समाजजनों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।
आज के सुंदर मौके पर माननीय सांसद सत्यदेव पचौरी जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को जो समर्पित रहते असल में सच्चे समाजसेवी तो ऐसे ही लोग है । और पारिवारिक दायित्व निभाने के बाद यदि समाज के वरिष्ठ नागरिक सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने लग जाएं तो उनके अनुभवों से सबक लेगी वहीं समाज सेवी भी होगी। जो ऐसे कार्य कर रहे है वह बधाई के पात्र है जो अब भी सामाजिक गतिविधियों से नहीं युवा पीढ़ी जुडे उन्हें इस दिशा में सार्थक प्रयास की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी श्रीमती मरियम मैकर्टिस जीने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का उद्देश्य यही है कि वह अपनी जिम्मेदारी साथी सहयोगियों के माध्यम से ही तो निभाती है ऐसे में यदि साथी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग किसी को मिल जाए तो संस्था अग्रसर होती है। इस अवसर पर संस्था के सचिव मनोज मैकर्टिस जी ने कहा ने कहा कि समाज सेवा के लिए लोग प्लेटफार्म ढूंढते है यह ठीक है वह अपनी संस्था के सदस्यों के माध्यम से इसे करें। लेकिन बिना किसी के साथ लिए भी समाजसेवा की जा सकती है और लोगों को सामूहिक रुप से इसे करने में खुशी मिलती है तो ऐसे लोगों की भावना का हमें आदर करना चाहिए। विशेष रूप से हम शहर के माननीय सांसद सत्यदेव पचौरी जी का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया है कि जो संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही हैं उनको सम्मानित किया जा रहा है उनके इस अच्छे कार्य के लिए संस्था संस्था के सभी मेंबर तहे दिल से धन्यवाद देते हैं
पीड़ित मानवता को जो समर्पित, वही सच्चा समाजसेवी


















