कानपुर रोटरी एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जो सामुदायिक सेवा के उद्देश्यों से निहित समस्त देशों, राज्यों व शहरों में क्लब शाखाओं के रूप में निरंतर 150 से अधिक वर्षों से कार्यरत है। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर डिवनिटी जो की एक वर्ष पूर्व ही बना है, समस्त महिला रोटेरियन क्लब है। जिसने सामाजिक सेवा के कार्यों से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। सेवा की कड़ी में क्लब कानपुर ने अंध विद्यालय में फ्री हेल्थ एंड डेंटल चेक अप कैंप लगाया जिसमें Dr. राहुल कपूर, Dr. आकांक्षा कपूर व Dr. प्राची मिश्रा ने समस्त बच्चों का चेक अप किया, क्लब की सदस्यों की ओर से टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, बिस्किट्स एवम चिप्स बांटे गए। बच्चों के साथ समय बिताया व आवश्यक इलाज़ व दवाइयां मुहिया कराई। बच्चे स्वस्थ रहें इसी कामना से क्लब सदस्यों ने फलों के पौधों को बच्चों के साथ स्कूल में रोपा कार्यक्रम में रो. रितु लार्ड, से आकांक्षा अग्रवाल, रो सोनल पांडे, रो भूमिका शिवानी, रो मनित सहगल, रो भारती सोनी, रो पूजा सिंह, से पूनम मुर्जानी आदि उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर डिवनिटी ने अंध विद्यालय में लगाया हेल्थ एंड डेंटल चेक अप कैंप


















