उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रादेशिक नेतृत्व के आवाहन पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना का आयोजन किया गया ,जिसमे प्रादेशिक उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब हिमाचल प्रदेश, पंजाब, प्रश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ मे पुरानी पेंशन लागू हो सकती है तो उत्तर प्रदेश मे क्यो नही,जिला मंत्री अनिल सचान ने निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग किया। 16 सूत्रीय मांग मे प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षको का वेतन निरन्तर मिलना चाहिए, चिकित्सा सुविधा, बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक शुल्क सीबीएसई के बराबर,वित्त विहीन शिक्षको को समान कार्य पर समान वेतन आदि थे। इस धरना का नेतृत्व राकेश तिवारी कर रहे थे।जिसमे प्रमुख रूप से हेमराज सिह गौर, मोहित मनोहर तिवारी,रमा शंकर तिवारी ,अशोक शुक्ला,रंजीत सिह, आर पी द्विवेदी,अतुल द्विवेदी,राजीव शुक्ला,टिकल बाबू,दिलीप कुमार, विकास अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
पुरानी पेशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा- हेमराज सिह गौर


















