Advertisement

कानपुर: रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू, जानिए क्या है सरकार की योजना

मानसून की भारी बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने से खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 140 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गईं,,,ऐसे में खुदरा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार चुनिंदा शहरों में रियायती दरों पर टमाटर बेच रही है,,,
कानपुर में भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा,,,कानपुर में स्टाल लगाकर और मोबाइल वैन के जरिए टमाटर की बिक्री की जा रही है,,,
साखा प्रबंधक सौम्या बिष्ट ने बताया कि टमाटर के दामों को काबू में लाने के लिए भारत सरकार ने यह योजना चालू की है,,, उन्होंने बताया कि लखनऊ और दिल्ली के बाद अब कानपुर में जनता को 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा,,, उन्होंने बताया की स्टाल और 10 मोबाइल वैन के जरिए शहर में घूम-घूम कर रियायती दरों पर टमाटर बेचा जा रहा,,,।

रियायती दरों पर टमाटर मिलने से जनता भी काफी खुश नजर आ रही है,,, उनका कहना था कि टमाटर महंगा होने की वजह से खरीदारी नहीं कर पा रहे थे,,, लेकिन अब सस्ते दाम पर सरकार ने टमाटर उपलब्ध कराएं हैं,,, टमाटर खरीदने वालों ने सरकार का धन्यवाद अदा किया,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh