Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर द्वारा महापौर व नगर निगम नेता सदन का अभिनंदन समारोह

बारादेवी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर द्वारा महापौर व नगर निगम नेता सदन का अभिनंदन समारोह मनाया गया। अभिनंदन समारोह में किदवई नगर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी कानपुर दक्षिण, जिला अध्यक्ष बीना आर्या पटेल, महापौर प्रमिला पांडे नगर निगम सदन के नेता नवीन पंडित को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने सिरोपा व माला पहना कर स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में महापौर प्रमिला पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा में मजबूती आई है कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आगे बढ़ती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh