Advertisement

अनवरगंज से मंधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक” के संबंध में सांसद पचौरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

“अनवरगंज से मंधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक” के संबंध में सांसद पचौरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात …

– लगभग 1200 करोड़ की लागत से बनेगा अनवर गंज मंधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक….

इस रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के बनने से जाम से असुविधा होगी समाप्त – यातायात होगा सुगम : पचौरी…

16 किमी लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक के रास्ते में आती है… 18 में 16 रेलवे क्रासिंग….

कानपुर…19 जुलाई । शहर के 40 लाख जनता कों जाम की समस्या से समाधान दिलाने के लिये बहु प्रतिक्षित अनवरगंज से मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रेक बनाये जाने का सपना अब शीघ्र साकार होता नज़र आरहा है । सांसद सत्यदेव पचौरी के भागीरथ प्रयासों के चलते शहर की जनता के लिये गंभीर समस्या बनचुके अनवरगंज से मंधना रेलवे ट्रेक कों एलीवेटेड ट्रैक बनने की राह अब शीघ्र ही साकार रूप लेगी..

आगामी 20 जुलाई से नए सदन में लोकसभा के पहले सत्र पूर्व रेल मंत्र अश्वनी वैष्णव से मिलने पहुंचे सांसद पचौरी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर हुई मुलाकात के दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं भी दी । जिसके बाद शहर के आधारभूत ढाचे कों नवीन स्वरुप में प्रदान करने के लिये अनवरगंज -मंधना एलोवेटेड रेलवे ट्रेक के बावत विस्तृत चर्चा भी हुई । इस वावत सांसद पचौरी ने रेल मंत्री से कहा की वे जनमानस की प्रत्येक समस्या के निदान के लिये संकल्पित है । और 2024 से पहले ही शहर के विकास में सभी अपूर्ण कार्यों कों अंतिम रूप दिए जाने व समय से विलंबित विकास कार्यों कों वर्षान्त तक शीघ्र शुभारम्भ किये जाने के साथ ही शहर वासियो के लिये रेलवे एलोवेटेड ट्रेक समस्या कों प्राथमिकता के आधार पर लिये जाने हेतु अनवरगंज – मंधना एलोवेटेड रेलवे ट्रेक बनाये जाने कों लेकर अपनी बात भी कही जिस पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कानपुर को शीघ्र जाम के नासूर से निजात दिलाने के लिए पूर्ण आश्वासन दिया है रेल मंत्री ने अपने शैक्षिक काल के दौरान आईआईटी में बिताए कई वर्ष की यादों को साझा करतें हुए कहा है कि मैंने उस समय दौरान से ही जाम की समस्या को खुद कई बार रूबरू हुए है । इसलिए जनता के दर्द को भली भांति जानते है । उन्होंने इस विषय पर यूपी सरकार से वार्ता भी की है नीति आयोग से स्वीकृति के बाद शीघ्र ही उपरोक्त प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर करवाने हेतु भी आश्वस्त किया है अनवर गंज से मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की कैबनेट से मंजूरी के बाद कानपुर में इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शीघ्र श्री गणेश होगा ।

इस बावत सांसद पचौरी ने रेल मंत्री श्री वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा कानपुर की 40 लाख की आबादी को इस एलिवेटेड ट्रैक के रूप में शीघ्र मिलने वाले उपहार से जाम से जहां निजात मिलेगी वही जीटी रोड पर सुचारू आवागमन संभव हो सकेगा । उन्होंने कहा कि अनवरगंज मांधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के बनने से कानपुर का चतुर्मुखी विकास होगा । उधामियो को इससे बड़ी राहत के साथ विकास को भी बढ़ावा मिलेगा । जिससे रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को एवं जाम कें दौरान एंबुलेंस को सुगम रास्ता भी मिल सकेगा ,जिससे मरीजों को चिकित्सीय उपचार हेतु अब जाम से जूझना नही पड़ेगा । उन्होंने कहा की विगत 75 वर्षो से कानपुर में चली आ रही इस समस्या से शीघ्र समाधान मिलने से कानपुर को पुनः औद्योगिक स्वरूप वापसी की राह आसान होगी , सांसद पचौरी ने कहा की कानपुर स्मार्ट सिटीयों में प्रदेश के 8 वें स्थान पर कानपुर शहर का नाम आता है । इसलिए माननीय प्रधानमंत्री की भी इक्षा हैँ कि कानपुर शहर औद्योगिक विकास के रास्ते बने और जनमानस को सभी जन सुविधाएं प्राप्त हो सके । साथ ही साथ समय रहते 2024 से पहले इस ट्रैक की स्वीकृति दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए उन्हें कानपुर की जनता की ओर से उन्हें साधुवाद दिया है ।

.
जनता को शीघ्र जाम से मिलेगी निजात – अनवर गंज एलिवेटेड ट्रैक : पचौरी

अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के दौरान रेलवे रावतपुर और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन को खत्म कर देगा। इसकी जगह विश्वविद्यालय के सामने दलहन अनुसंधान संस्थान की जमीन लेकर नया स्टेशन बनाया जाएगा। इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए ऊपरी हिस्से पर जाने के लिए सीढिय़ां और लिफ्ट तो होंगी ही। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या को बढ़ाया जा सके, इसके लिए मेट्रो के विश्वविद्यालय और एसपीएम को सीधे ऊपर ही ऊपर इससे जोड़ा जाएगा। रेलवे स्टेशन एक छोर पर विश्वविद्यालय स्टेशन से जुड़ेगा और दूसरे छोर पर एसपीएम स्टेशन से। दोनों स्टेशन के कानकोर्स के हिस्से से यह रास्ता बनाया जाएगा। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, मथुरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे यात्रियों को अनवरगंज या सेंट्रल स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं होगी। वे यहां उतर कर मेट्रो से अपने गंतव्य जा सकेंगे।
एलीवेटेड ट्रैक बनने तक
जब तक यह एलीवेटेड ट्रैक पूरी तरह बनेगा, उस समय तक शहर में मेट्रो के दोनों कारिडोर भी पूरी तरह चालू हो जाएंगे। इसलिए यात्री यहां से मेट्रो के जरिए बर्रा आठ के रूट या नौबस्ता के रूट पर आराम से जा सकेंगे। इससे मेट्रो को भी यात्रियों का लोड हासिल होगा। इस तरह शहर में मेट्रो के तीन स्टेशन रेलवे स्टेशन से जुड़ जाएंगे। इन दोनों के अलावा कानपुर सेंट्रल मेट्रो का तीसरा स्टेशन होगा जो रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh