Advertisement

जल समस्या को जानने के लिए किया क्षेत्र का निरीक्षण

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने जल की समस्या को लेकर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे समाज सेवी केके सिंह से मुलाकात की। जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि पिछले 19 दिनों से जल समस्या पर अनशन पर बैठे समाज सेवी केके सिंह से मुलाकात और आश्वासन दिया कि शुद्ध जल समस्या को लेकर व जीएम जल संस्थान से मिलकर इस समस्या का निवारण करवाएंगी। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और कहां-कहां पर जल समस्या है उसको जाना गया। वही समाज सेवी के के सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार का कोई भी प्रतिनिधि 19 दिनों से चल रहे अनशन में हालचाल लेने के लिए नहीं आया। लेकिन शहर कांग्रेस कमेटी जनता की समस्याओं को अपना समझती है और उसके हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी और करिश्मा ठाकुर जैसे नेता लड़ते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर, मनीष शर्मा, सूर्य प्रकाश तिवारी, पीडी साहू, पंकज ठाकुर, अभय सिंह, चंदन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh