Advertisement

आलोक विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

आलोक विद्या मन्दिर इंटर कालेज, आन्नद नगर रावतपुर कानपुर नगर का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। दीप प्रज्जवलन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री सूरेन्द्र मैथानी (विधायक) श्री आर0एन0 त्रिपाठी श्री राजीव किशोर भरतिया,श्री अनिल अग्रवाल संस्था अध्यक्ष श्री राम गोपल तुलस्यान, प्रबन्धक डा० राधेश्याम मिश्र, प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा जी ने किया सर्वप्रथम नवीन कम्पूटर कक्ष का लोकपण मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने मिल के किया उसके बाद अध्यक्ष श्री राम गोपाल तुलस्यान, प्रबन्धक डा० राधेश्याम मिश्र, आलोक मिश्र, अमित दीक्षित, जितेन्द्र गाँधी पूर्व पार्षद ने श्री सुरेन्द्र मैथानी, आर०एन० त्रिपाठी, राजीव किशोर भरतिया, अनिल अग्रवाल, श्री गोपाल तुलस्यान, दिनेश अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दिनेश अवस्थी, गिरीश चन्द्र मिश्र, श्रीमती शुभा शुक्ला पार्षद, श्री संजीव त्रिपाठी, आशीष चॉदना, आदि अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने देश प्रेम पर गीत, रलोक गीत एवं नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्र/छात्राओं और कार्यक्रम में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया गया जो निम्न हैं- कु० एंजल, दिव्या, प्रियांशी, आराध्या, खुशबू त्रिवेदी, खुशी, वंदना एवं अमन, अनुराग आदि रहें समारोह में मुख्य रूप से श्रीमती मीनाक्षी प्रधानाचार्या श्रीमती शीला देवी, संतोष गुप्ता, शंकर शुक्ला, आकाश मिश्र, राधाकृष्ण मिश्र प्रमुख रूप से रहे इसके पश्चात प्रबन्धक डा० राधेश्याम मिश्र ने समस्त अतिथियों और पधारे हुये लोंगों का धन्यवाद / आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh