Advertisement

एक्सप्रेस रोड के व्यापारी बोले 10 से शाम 7 तक खुलेंगी दुकानें

एक्सप्रेस रोड व्यापार मण्डल के तत्वाधान में अध्यक्ष रोशन गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री इखलाख मिर्जा ने किया। आज एक्सप्रेस रोड व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता और महामन्त्री इखलाक मिर्जा के तत्वाधान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए व्यापारियों की एक आपात कालीन बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से ये बात कही गयी कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि एक्सप्रेस रोड बाजार को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोला जाएगा दुकान बन्द करके माल को ट्रांसपोर्ट वगैरह भेजने का काम साढ़े सात बजे तक निपटा लेना होगा ताकि दूर से आने वाले व्यापारी दुकानदार और लेवर सभी अपने घर 9 बजे तक पहुंच जाएंगे। व्यापारी नेता विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बैठक बुलाई और निश्चित ही इस बैठक के निर्णय से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। और हमारे व्यपारी भाई भी सुरक्षित रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से रोशन गुप्ता, संरक्षक श्याम मूलचंदानी मुन्ना पुरवार, इखलाक मिर्जा विश्वनाथ शर्मा, अनुराग साहू, सुनील मिश्रा, सचिन त्रिवेदी, विशाल जायसवाल, अनूप विश्नोई, नसीर भाई, इमरान प्यारे, हिमांशु गुप्ता, नितिंन राठौर, महेश गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh