डॉक्टर विरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविंद नगर में अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ए एस आई एस सी (एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) के साउथ जोन के 40 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया प्रतियोगिता का संचालन जाने-माने लेखक एवं टीवी एंकर अजय पूनिया ने किया यह प्रतियोगिता तीन भागों में विभाजित थी सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने सब-जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया द चिन्टल विद्यालय ने सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया डॉक्टर विरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविंद नगर, कानपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी निगम ने सभी विजेताओं को बधाई दी कार्यक्रम का आयोजन मैकमिलन एजुकेशन इंडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के नॉर्थ जोन के संयोजक शैलेंद्र सिंह के साथ अनुराग शुक्ला, बिलाल अली,निखिल निगम, आकाश श्रीवास्तव, अंकुश त्रिपाठी एवं अर्पित मित्तल उपस्थित रहे।
डॉक्टर विरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविंद नगर में अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


















