Advertisement

एम. एम. जौहर फैंस एसोसिएशन ने विभिन्न सामाजिक संगठन के साथ जाजमऊ चेकपोस्ट हाईवे को जाम करने का निर्णय लिया था पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में अमन और शांति बनाए रखने की अपील पर शांतिपूर्वक ज्ञापन देकर कार्यक्रम को संपन्न किया

कानपुर । नबी के शान मे गुस्ताखी करने वाले नरसिंह नंद की गिरफ़्तारी की मांग पूरे भारत से उठ रही है इसी क्रम मे आज एम. एम जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्टीय अध्यक्ष हयात जफ़र हाशमी के आह्वान पर रसूल की शान मे गुस्ताखी करने वाले नरसिंह नंद सरस्वती की गिरफ़्तारी की मांग क़ो लेकर आज जाजमऊ चेकपोस्ट हाईवे पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया था पुलिस प्रशासन ने शहर में अमन शांति बनाए रखने की अपील की और शांतिपूर्वक कार्यक्रम नरसिंह नंद पुतला फूंका और ज्ञापन देकर कार्यक्रम को संपन्न किया परन्तु पुलिस पहले से ही चौकन्नी थी एम. एम जौहर फैन्स एसोसिएशन क़ा काफ़िला जैसे ही जाजमऊ चेकपोस्ट की तरफ पहुंचा वहा पर भारी पुलिस बल मौजूद था

जफ़र हाशमी व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जाजमऊ चेक पोस्ट पर A C P क़ो ज्ञापन सौपा और क़हा अगर 13 तारीख तक गिरफ्तारी ना हुई तो पूरा रमजान चेक पोस्ट पर ही रोजा रखकर नमाज पढ़कर गुजार देंगे
मेरी प्रधान मंत्री, ग्रह मंत्री,व मुख्यमंत्री से य़े मांग है की मुसलमानों की भावनाओ की कद्र करते हुए हमारे आख़री नबी जनाब मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की शान मे गुस्ताखी करने वाले दरिन्दे क़ो जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और सख्त से सख़्त सजा दे-हयात जफ़र हाशमी।

*कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट।*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh