घंटाघर व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से बचाओ के लिए आम जनता को निशुल्क मास्क वितरण किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत ही भयानक है। और जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित के आंकड़े आ रहे हैं। उससे आम जनता में भय का माहौल व्याप्त है। मध्यम वर्गीय परिवार बहुत डर रहे हैं। फिर कहीं सरकार लॉक डाउन फिर से न लगा दे। क्योंकि मध्यम वर्गीय परिवारों की अर्थव्यवस्था के नाम पर कमर पहले से ही टूटी हुई है। जो जमा पूंजी थी वह खत्म हो चुकी। मध्यम वर्गीय परिवार सड़क पर बंटते हुए राशन को लेने के लिए खड़ा भी नहीं हो सकता है। क्योंकि इधर से समाज क्या कहेगा। तो सिर्फ एक ही स्थिति होगी। की मध्यम वर्गीय परिवार भूख से मरेंगे। इसी क्रम में संक्रमण को रोकने के लिए बीस हजार मास्क वितरण का लक्ष्य लिया है। घंटाघर व्यापार मंडल प्रति दिन दो हजार मास्क का वितरण करेगा। इसी क्रम में आज पहले दिन दो हजार मास्क का वितरण आम जनता को किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विश्वनाथ शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश जायसवाल, शिव प्रसाद बाबा, शिव शंकर, संतोष कुमार, काके आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















