Advertisement

आरोग्यधाम ग्वालटोली में मनाया गया 266 वां विश्व होम्योपैथी दिवस

होम्योपैथिक के संस्थापक सर क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन का 266 वां जन्म दिवस आज विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में आरोग्यधाम ग्वालटोली में कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों के अंतर्गत रहते हुए मनाया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए इस बार अत्यंत ही कम मेहमानों को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी कानपुर रेंज श्री मोहित अग्रवाल (आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आर बी कमल एवं संजीव त्यागी जी (आईपीएस) डीएसपी वेस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस कोरोना काल में डॉ हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन जिस प्रकार से निस्वार्थ भाव से रोगियों की सेवा में लगे हुए हैं उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
विशिष्ट अतिथि डॉ आर बी कमल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि असाध्य रोगों में लक्षणों के आधार पर होम्योपैथी दवाओं की उपयोगिता आज सिद्ध हो चुकी है। कोविड-19 एवं अन्य वायरल जनित बीमारियों में होम्योपैथी दवाओं के आज चमत्कारिक परिणाम मिल रहे हैं। विशिष्ट अतिथि श्री संजीव त्यागी ने डॉ हेमंत व डॉ आरती मोहन को चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन ने डॉ हैनिमैन जी के होम्योपैथी के सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा होम्योपैथी दवाई रोगी के शरीर को संपूर्ण रुप से स्वस्थ करती हैं ना कि शरीर के किसी स्थान विशेष में उपस्थित रोग को। आरोग्यधाम की होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि इस समय शहर ही नहीं देश एवं विदेश के विभिन्न कोरोना संक्रमित आरोग्यधाम के संपर्क में हैं एवं आरोग्यधाम की दवाओं से उन्हें कोरोना के लक्षणों में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथी दवा अगर कुशल होम्योपैथिक चिकित्सक की देखरेख में ली जाए तो सफलता मिलती है। शीलिंग हाउस स्कूल एवं जयपुरिया स्कूल की कोऑर्डिनेटर प्रिया रहेजा ने बताया कि आरोग्यधाम की होम्योपैथी दवाओं से देश एवं विदेश के हजारों कोरोनावायरस लाभान्वित होकर पूर्णरूपेण स्वस्थ हो चुके हैं। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ हनी मेहरोत्रा, रोटेरियन श्री सचिन दीक्षित, एवं डॉ स्मिता अग्रवाल, डॉक्टर संतोष तिवारी, डॉ अभिषेक सिंह डॉ कार्तिक विश्नोई को कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सुनील मिश्रा संजय जयसवाल राधा तिवारी शिवम खन्ना अंकित शुक्ला स्मृति श्रुति सौम्या आशीष यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh