Advertisement

सपाई ने किया मास्क वितरण

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल की अध्यक्षता में केनाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है जिससे आम जनता को भय के माहौल में जीना पड़ रहा है। और जिस प्रकार से कोरोना वायरस के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी वजह से राहगीरों को क्षेत्रीय नागरिकों को व्यापारी भाइयों को मास्क का वितरण किया गया। और कहा गया कि मास्क लगाकर ही घर से निकले। दो गज की दूरी मास्क हैं जरुरी के लिए समझाया गया। भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा के नेता सिर्फ जनता को रैलियों में बुलाने के लिए याद रखते हैं। भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों में भीड़ बुलाते हैं। ऐसा लगता है कि कोरोना भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नहीं जाता है। तभी तो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पालन नहीं करते हैं। मुख्य रूप से उपस्थित नंदलाल जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित मेहरोत्रा (बब्लू) पार्षद, आदित्य तिवारी, राजकुमार तिवारी, निशांत गुप्ता, प्रशांत मोहन जायसवाल(विक्की), अनुराग जायसवाल, आकाश जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल, सन्त कुमार जायसवाल, सगीर अहमद, विकास जायसवाल, राज गौतम,मदनलाल जायसवाल, रतनलाल जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh