कानपुर, प्रख्यात समाज सुधारक कवि एवं लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले की 198 वी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू की अध्यक्षता में गोष्टी संपन्न हुई गोष्ठी का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया,गोष्ठी में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू ने अपने संगठन के साथियों के साथ महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू ने अपने संबोधन में कहा कि महान समाज सुधारक कवि महिलाओं दलितों और पिछड़ों को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाले महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले थे उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र प्रांत के पुणे जिले में हुआ था उनकी पत्नी का नाम सावित्रीबाई फुले था महात्मा ज्योतिराव फुले ने सितंबर 1873मैं महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया था
गोष्टी में नगर उपाध्यक्ष अजय यादव, अज्जू, टिल्लू जयसवाल, आसिफ कादरी, निजाम कुरेशी, शकील सिद्दीकी, राजू पहलवान ,मोहम्मद सारियां, एहसास, बॉबी,दीपक खोटे, शिवराम बाल्मिक, अक्षत श्रीवास्तव, अनवर अहमद ,जुगनू सैफ वारसी ,बंटी बाल्मिक, अमित कटियार, शिवा सोनकर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
महिलाओं दलितों और पिछड़ों को शिक्षा के अधिकार दिलाने वाले महात्मा ज्योति राव फूले थे: अभिषेक गुप्ता मोनू


















