Advertisement

किताब और यूनिफार्म एक्सचेंज करने के लिए मेले में आने की अपील की

कानपुर। कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावकों को राहत देने के लिए निशुल्क किताब-ड्रेस एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। मेला शनिवार और रविवार को शिवाय पैलेस अफीम कोठी चौराहा में आयोजित होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को लाभ मिल सकता है। अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक महासंघ के पदाधिकारियों ने किताब और यूनिफार्म एक्सचेंज करने के लिए मेले में आने की अपील की है। अगला मेला 17.4.2021 को उसी स्थल पर आयोजित किया जाएगा
अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक महासंघ ने निशुल्क मेले का दूसरा चरण 10 और 11 अप्रैल से शिवाय पैलेस अफीम कोठी मे दो दिन के लिए शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में रुप से सहयोग रहा राकेश मिश्रा,नवीन अग्रवाल, संजीव चौहान,बरखा आहूजा, गर्वित नारंग ,ज्योति भार्गव मुन्ना बाबू निहाल अहमद, निहाल, कलीम अहमद ,सुनील सोनकर सतीश मिश्रा, मूबीन, सचिन गुप्ता,अखिलेश अवस्थी ,धीरेंद्र कुमार, गौरव गुप्ता इत्यादि

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh