Advertisement

“प्रताप ” समाचार पत्र के 110 वें स्थापना समारोह पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

“प्रताप ” समाचार पत्र के 110 वें स्थापना समारोह पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

आजादी के “प्रताप” को कलमकारों नें किया याद

कानपुर। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के अखबार ‘प्रताप’ के 110 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रताप वैश्विक संस्थान की ओर से पत्रकारपुरम पार्क में गुरुवार को गोष्ठी आयोजित की गई।
प्रताप वैश्विक संस्थान के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि ‘प्रताप’ राष्ट्रीय आंदोलन की सबसे मुखर आवाज बन गया था। प्रताप ने न सिर्फ अंग्रेजों के, बल्कि देश की सामंती ताकतों के खिलाफ भी बिगुल फूंका था। जनांदोलनों को आगे बढ़ाने के पुरस्कार स्वरूप प्रताप के संपादकों-प्रकाशकों को बार-बार जेल तक जाना पड़ा।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा ने कहा कि आज ‘प्रताप’ के आदर्शों को समझने की जरूरत है।

कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को याद करते हुए कहा कि आज पत्रकारों को अपने ऐसे महान पूर्वजों को याद करते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने कहा कि आदर्श पत्रकार बनने के लिए बड़े त्याग करने पड़ते हैं, जो विद्यार्थी जी ने किए थे। वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर निगम ने भी गणेश शंकर विद्यार्थी का पुण्य स्मरण किया।
गोष्ठी का समापन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स के अध्यक्ष शान्तनु चैतन्य ने कहा कि प्रताप प्रेस की इमारत को ऐतिहासिक धरोहर को घोषित किए जाने की मांग की जा चुकी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बैठक में इसे प्रस्तावित किया जा चुका है। इसके साथ ही नए वर्ष 2024 में कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय पत्रकारिता शोध न्यास की शुरुआत की जाएगी । अतिथियों का धन्यवाद भारतेंदु पुरी ने दिया । कार्यक्रम का संचालन डा. सुधांशु त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय मौर्य, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष सुनील साहू , वरिष्ठ मंत्री मोहित दुबे ,कमल मिश्र, एडवोकेट आकर्षण तिवारी, रोहित अवस्थी, कृपेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, अमित त्रिपाठी, सुरेश सविता, सचिन शर्मा, आशीष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh