Advertisement

विधिक सेवा दिवस के मौके पर शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के द्वारा विधिक दिवस के उपलक्ष में नगर की विभिन्न बस्तियों में विधिक शिविर का आयोजन किया गया इसी कड़ी में दबौली में सेवा बस्ती के बीच में जाकर शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पराविधिक स्वयंसेवक आशुतोष वाजपेई के द्वारा की गई एवं संचालन योगेश वाजपेई परा विधिक स्वयंसेवक ने किया सदस्यों द्वारा क्षेत्रवासियों को जिला विधिक की सेवा के बारे में बताया गया कि जिला विधिकप्राधिकरण किस तरीके से आप लोगों के बीच में कार्य कर रहा है एवं गरीब व निर्बल वर्ग के लोगों को न्याय त्वरित व निशुल्क दिया जा रहा है आशुतोष वाजपेई ने बताया कि मदस्थता सेंटर में जाकर आप लोग निशुल्क परामर्श सलाह ले सकते हैं इस न्याय को दिलाने में जिला विधिक आप लोगों के साथ जुड़ा हुआ है इस मौके पर १०० लोगो की उपस्थिति रही

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh