Advertisement

बच्चों के लिए आयोजित संस्कारशाला में वितरित किए गए दीपावली पूजा की सामग्री एवं मिष्ठान

कानपुर। मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर कानपुर के प्रांगण में संस्कारशाला के बच्चों को दीपावली के उपलक्ष्य में गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति, पटाखे, मिठाई, पूजन सामग्री आदि वितरित की गई, जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल गए। मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य है हर घर में हो उजाला, हर घर में मने दिवाली।
दीपावली के अवसर पर सामग्री वितरित करके बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने सभी बच्चों और समाज के लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई दी। सभी पदाधिकारियो ने इस कार्य में उपस्थित होकर सभी के जीवन में उजाला हो का संदेश दिया। साथ-साथ यह भी बताया कि लोगों के जीवन में आशा का दीप जलाना भी आवश्यक है और इन बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य वास्तव में उनके जीवन में उजाला हो, यही बात संस्कारशाला में सिखाया जाता है। महामंत्री प्रदीप केडिया की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला अध्यक्ष आशा केडिया, प्रादेशिक अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान, विद्या भारती के सह मंत्री रामकरण सिंह कानपुर प्रांत ,उपाध्यक्ष आदित्य पोद्दार, प्रधानाचार्य रत्नेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष महेंद्र लड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण देवड़ा, राजेश महेश्वरी ,उपाध्यक्ष साधना देवड़ा, विनीता अग्रवाल एवं अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh