Advertisement

कानपुर; टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ हवन, भगवान भोलेनाथ से क्रिकेट प्रेमियों ने की प्रार्थना

रविवार के दिन अहमदाबाद में बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस महामुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच में भारत की जीत हो इसके लिए कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान भोलेनाथ मंदिर में हवन किया.
भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हवन के दौरान क्रिकेट प्रेमी अपने हाथों में तिरंगा और खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर भगवान भोलेनाथ से भारत के जीत की कामना की. क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि जिस तरह से विश्व कप के सभी मैच भारत ने जीते है, ठीक वैसे ही फाइनल मैच भी भारत जीतेगा. उन्होंने कहा की इस समय टीम इंडिया अपने पूरे फ़ार्म में है. सभी खिलाडी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है. इसलिए भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh