Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
जिसको लेकर कानपुर के जाजमऊ निवासी कुलदीप सिंह यादव के होम ग्राउंड में उसके साथियों में उत्साह देखा जा सकता है। क्रिकेट प्लेयर कुलदीप सिंह यादव ने जिस ग्राउंड से अंतरराष्ट्रीय सफर तय किया उस मैदान में खिलाड़ी अपना अभ्यास कर रहे है।खिलाड़ियों से बात कर उनके सुपर स्टार के बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया।कुलदीप यादव जब कानपुर आते है तो वो बिना नागा किए अपना अभ्यास जरूर करने आते है।और अपने साथियों को मैच की वो बारीकियां बताते है जो अंतरराष्ट्रीय खेल में बहुत महत्वपूर्ण होते है।एक साथी खिलाड़ी ने बताया की कुलदीप यादव एक मेहनत कश खिलाड़ी है जिनकी बोलिंग के साथ बैटिंग भी बहुत अच्छी है।कल होने वाले मैच में कुलदीप यादव चार से पांच विकेट लेंगे।क्योंकि कुलदीप यादव का पहला मैच डेबीयू आस्ट्रेलिया था और कल फाइनल भी ऑस्ट्रेलिया से है।कल का मैच कुलदीप यादव ही जीतेंगे ऐसा विश्वास कुलदीप यादव के साथियों का है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh