Advertisement

नगर निगम महिला इंटर कॉलेज में निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप

नगर निगम महिला इण्टर कालेज तिलक नगर में 200 छात्राओं का परीक्षण,वही 50 छात्राओं को डेंटल कॉलेज में निशुल्क गंभीर समस्या के इलाज के लिए बुलाया गया।

कानपुर मंगलवार को श्री आशुतोष सेवा समिति द्वारा एक वृहत डेन्टल कैम्प नगर निगम महिला इण्टर कालेज तिलक नगर कानपुर में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय रामा डेन्टल के दन्त विशेषज्ञों द्वारा लगभग 200 छात्राओं का सघन परीक्षण किया गया,जिसमें लगभग 50 छात्राओं को काफी गम्भीर स्थिति पाई गई। जिन्हे निःशुल्क उपचार हेतु रामा डेन्टल बुलाया गया परीक्षण कार्यकम में 6 चिकित्सक दल का नेतृत्व डा० जेबा सिददकी ने किया एवं उदघाटन मुख्य अतिथि श्री रज्जन लाल जायसवाल ने किया ।
डा० जेबा सिददकी ने बच्चों को मुँह के अन्दर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा कभी भी रात में टॉफी चाकलेट मिठाई आदि चीजे खाकर नही सोना चाहिए,समय-समय पर सभी को अपने दाँतो की जाँच कराते रहना चाहिए।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री आर०पी०गिरी ऊषा मौर्या(महासचिव), सुव्रामनियन, उमेश निगम डा० सुजित पान्डा, शिव करन आर०एस० मौर्या सुशील सिंह जितेन्द्र गिरी रेखा बाजपेई आदि उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh