Advertisement

23 नवंबर को बाबा नामदेव जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा

गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सन्त शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। कांफ्रेंस में गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया कि सन्त शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 23 नवम्बर 2023 दिन बृहस्पतिवार को किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरद्वारे में सुबह व शाम गुरमत समागम और संगत जोड़ मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमे विशेष रूप से दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा रागी भाई जगदीप सिंह जी (गुरुद्वारा शीषगंज वाले), भाई बचित्तर सिंह जी कथावाचक हेड ग्रंथी गुरुद्वारा नानक प्याऊ जी गुरमत विचारों कीर्तन द्वारा संगतों को दर्शन देंगे। कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से अनमीत कौर अन्नू, सतबीर सिंह, आत्मजीत, जसविन्दर कौर मीनू, रमिंदर सिंह, चरनजीत सिंह, कल्याण सिंह, गुरदीप सिंह सहगल, राजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh