ब्लॉक 13, गोविंद नगर, कानपुर के “बाबा भगत दास आश्रम,(प्रबंधक पूज्य गढ़ियासीन सिंधी पंचायत)” द्वारा विगत कईं दशको से धन धन बाबा गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमे विभिन्न कार्यक्रमो के साथ प्रकाशोत्सव वाले दिन विशाल लंगर (भंडारे) का आयोजन किया जाता है |
प्रोग्राम की शुरुआत आज 22 नवंबर 2023 को प्रातः 05:00 बजे अमृतवेला प्रभात फेरी से हुई जो की बाबा भगत दास आश्रम से शुरू होकर, श्री झूलेलाल चौराहा, चावला चौराहा, D – ब्लॉक , सोढी मेडिकल स्टोर, 10 – ब्लॉक सब्जी मन्डी, S – ब्लॉक, H – ब्लॉक होते हुए वापिस बाबा भगत दास आश्रम मे समाप्त हुई | गुरुप्रेमियों ने जगह जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया एवं विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण किए !
आज प्रभात फेरी मे अध्यक्ष श्री जगदीश तीर्थानी, वासदेव मोटवानी, दिनेश डावरानी, हरीश तीर्थानी, भोपाल से आए श्री श्रीचंद टहिलियानी, सुनील चंदानी, मनोज डाबरानी, एवं महिला मंडल से श्रीमती पूनम, रोमा, छाया, रेनू, इत्यादि तथा तमाम क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद थे !
प्रभात फेरी मे पूरे समय महिला मंडल द्वारा शबद कीर्तन किया जा रहा था जोकि बहुत ही आनंदमयी रहा !
अमृतवेला प्रभात फेरी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक निकाली जाएगी !
जिसके पश्चात के तीन दिवसीय कार्यक्रम मे शनिवार, 25 नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहब की आरंभता होगी जो कि 27 नवंबर तक चलेगा ! तीनो दिन सुबह शाम गुरुबानी शबद कीर्तन के साथ इस पावन पर्व को मनाया जाएगा ! 27 नवंबर को अखन्ड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात शबद कीर्तन, आरती साहब, अनंद साहिब और अरदास साहिब के पश्चात आम भंडारा (लंगर) परसाद का आयोजन होगा |


















