Advertisement

जी एन के इंटर कॉलेज गेट का जीर्णोद्धार

सिविल लाइन स्थित जी एन के इंटर कॉलेज प्रांगण मे आज प्रबंधक वरूण मेहरोत्रा ने नारियल फोड़कर व प्रसाद वितरण कर नये गेट के निर्माण का जीर्णोद्धार किया। निवर्तमान पार्षद हरी ओम ने प्रबंधक वरूण मेहरोत्रा को माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया। प्रबन्धक वरूण मेहरोत्रा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जी एन के इंटर कॉलेज, सिविल लाइन 100 वर्ष पुराना विद्यालय है पूर्व छात्र व निवर्तमान पार्षद हरी ओम व विधायक अभिताभ बाजपेई के सहयोग जी एन के इंटर कॉलेज गेट 1 का निर्माण कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है। हम ह्दय से आभार व्यक्त करते है जिनके सहयोग से विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जी एन के इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा,राजीव शुक्ला,वीरेंद्र सिंह यादव, टिकल बाबू,राजेन्द्र पाल, भगवत जोशी, एस एस भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh