Advertisement

पनकी में स्थित हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर में विद्यालय का वार्षिक सांस्कृति कार्यक्रम एलेक्सियर-2023 को बड़े धूम धाम से लाजपत भवन, में आयोजित किया गया

पनकी में स्थित हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर में विद्यालय का वार्षिक सांस्कृति कार्यक्रम एलेक्सियर-2023 को बड़े धूम धाम से लाजपत भवन, में आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री महेश सिंह चौहान जी द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मृत्युंजय मिश्रा जी ने किया।

उन्होने अपने सम्बोधन में बच्चों को देश की धरोहर बताते हुए उनसे राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया “छात्र शाक्ति राष्ट्र शाक्ति” सूत्र वाक्य को चरित्रार्थ करते हुए उन्होने बताया कि भारत अग्रणी युवा राष्ट्रो की श्रेणी में खड़ा हो रहा है। आने वाले समय में भारत दुनिया के मानचित्र पर एक महाशक्ति के रुप में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत गीत एवं नृत्य से हुआ जिसमें सुपर्णा घोष, वैष्णवी मिश्रा, श्रृद्धा गुप्ता, सत्यदेव मिश्रा, आरव रोबिंसन, स्नूही शर्मा, जागृत पाल आदि बच्चों ने रंगारंग संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त छोटे बच्चों ने दीवाली गीत पर मनमोहक नृत्य यशिका, आरव, अगस्तय, अनिका, निहारिका आदि ने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रतीक गौड़, अंक्षिता पाल, प्रिया बिसवास, करन प्रताप सिंह, अनुष्का यादव द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा को खूब सराहा गया। इस गीत ने सभी के हृदय में भक्ति भावना जागृत कर दी। प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा “ईद एवं लोहरी” विषय पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे खूब प्रशंसा मिली इसमें आयुष शुक्ला, शुभीराय, श्रीपर्णा मिश्रा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सीनियर बच्चों अनुष्का तिवारी, अनमोल राय, यश आदि द्वारा महाभारत नृत्य जिसमें नाटिका में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी तो पपेट/कठपुतली नृत्य में राजस्थानी संस्कृति को प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी दर्शक गण भाव-विभोर हो गये।

कार्यक्रम की श्रृंखला में गौरी, आराध्या, रुद्राक्ष, युतिका, दिव्यांश आदि ने पुलवामा नृत्य में देश भक्ति का जोश दिखा तो चन्द्रयान, पंचतत्व, जोकर डांस, ब्यूटी एण्ड दी बीस्ट, हेल टू लार्ड शिवा आदि कार्यक्रम ने इस वार्षिक समारोह को अतुल्य बना दिया।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन “श्री शिवांश सिंह चौहान” ने सभी शिक्षको तथा बच्चों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मृत्युंजय मिश्रा जी ने सभी आगन्तुको, शिक्षको तथा बच्चों को कार्यक्रम की बधाई दी। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री अनिल सिंह जी ने भी अपने सम्बोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh