Advertisement

मुकदमा विचारदीन होने के बावजूद केस्को ने काटा कनेक्शन

कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर के थाना अनवरगंज अंतर्गत कुली बाजार निवासी गुलाम नबी ने जानकारी देते हुए बताया 6/4/2018 को मुख्यमंत्री को आईजीआरएस भी किया था जिसके चार-पांच दिन बीत जाने के बाद केस्को की तरफ से पीड़ित के घर पर रेड करने की नोटिस आई थी जबकि पीड़ित ने बताया कि हमारे घर में कभी भी कोई भी बिजली का छापा नहीं पड़ा। उसी के बाद बिजली विभाग द्वारा फर्जी छापा मारा गया था जिसका मुकदमा न्यायालय में विचारधीन है। उसके बावजूद कुछ दलालो की मिली भगत से केस्को के जेई गंगा पाल आये दिन परेशान कर रहे थे की तभी 24 नवंबर को केस्को की टीम घर पर पहुंची और जबरदस्ती बिजली कनेक्शन काट दिया पीड़ित ने केस्को के जेई से चल रहे मुकदमे की जानकारी भी दी लेकिन कोई सुनवाही नही की गयी। और पीड़ित ने बताया कि उसके घर पर केस्को के कर्मचारीयों ने घर में महिलाओं और बच्चों के साथ अभरता की पीड़ित गुलाम नबी ने बताया कि बच्चों के पेपर भी हैं बिजली ना आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पान दरीबा केसा में अधिकारियों से नयाय की लगाई गुहार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh