Advertisement

महिला चौपाल लगाकर कहा भाजपा सरकार फेल

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में छावनी विधानसभा स्थित गोलाघाट में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि गोलाघाट में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सरकार में किस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। किस तरह से उत्तर प्रदेश में महिला अत्याचार बढ़े हैं वह किसी से छुपा नहीं है। छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। और यह सरकार आंखों में पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र की तरह अंधी बनी बैठी है। वहीं अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए। की किस तरह से अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई थी वह सबके सामने है। अखिलेश सरकार के द्वारा लागू की गई योजनाओं के योगी सरकार आज तक फीते काट रही है। महंगाई आसमान छू रही है। और उत्तर प्रदेश की जनता रो रही है। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, मुमताज़ मंज़ूरी, हासन सोलंकी, एजाज़ शाह, सिम्पल सिंह, शिव कांति,हाफ़िज़, सावेज खान वारसी,मोहम्मद तारीक, अयाज खान,नरेंद्र कुमार, इनायत उल्लाह अंसारी, गुड्डू खान आदि लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh