Advertisement

दिलबाग रोज गार्डन सोसायटी शास्त्री नगर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से हुआ सम्पन्न

रविवार को दिलबाग रोज गार्डन सोसाइटी शास्त्री नगर के प्रांगण में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शपथ कीर्तन कार्यक्रम के साथ गुरु का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया समिति के जगमोहन सिंह बख्शी ने बताया गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिलबाग रोज गार्डन सोसायटी शास्त्री नगर में शबथ कीर्तन तथा बाहर से आए हुए रागी जत्थो के नेतृत्व में सुखमनी के पाठ तथा विशाल लंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सोसायटी के परिवार के साथ क्षेत्र की जनता ने भी गुरु पर्व के अवसर पर प्रसाद रूपी लंगर प्राप्त किया और गुरु की खुशिया प्राप्त की सोसायटी के जगमोहन सिंह बक्शी ने यह भी बताया गुरु का पर्व सोसायटी के सभी परिवार द्वारा तन मन धन से सहयोग करके गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए तथा विश्व में शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलबाग़ गार्डन सोसाइटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh