नागरिक सुरक्षा विभाग के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा मुख्यालय भवन फूलबाग कानपुर कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी नियंत्रक विशाख द्वारा विभागीय ध्वजोत्तोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान, नागरिक सुरक्षा की शपथ व संकल्प का वाचन कराया गया इसी श्रंखला में लकी सिह फाउण्डेशन की ओर से कार्यालय उपयोग हेतु जनहित में लगवाये गये आर0ओ0 एवं वाटर कूलर एवं नागरिक सुरक्षा के विभिन्न उपकरणों साज-सज्जाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन अपनें कर कमलों से फीता काटकर किया ।अपर जिलाधिकारी (नगर) डा0 राजेश कुमार द्वारा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर प्राप्त विभिन्न संदेशों का वाचन किया तत्पश्चात उपनियंत्रक ना०सु0 द्वारा वर्ष पर्यन्त किये गये सराहनीय कार्याे एवं विभागीय कार्य कलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित अपर जिलाधिकारी (नगर) उपनियंत्रक, चीफ वार्डेन, समस्त सहायक उपनियंत्रक, समस्त डिवीजनल/ डि०डि०वा०, स्टाफ आफीसर-नगर स्तर का सम्मान शॉल पहनाकर किया गया तथा नागरिक सुरक्षा के चिन्ह का लोकार्पण किया गया!
नागरिक सुरक्षा विभाग के 61वें स्थापना दिवस मनाया गया


















