विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में परम पूज्य डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के 67वें महा परिनिर्वाण दिवस पर मैकरावर्टगंज (प्रान्तीय कार्यालय भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश) कानपुर नगर में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्य अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्जवलित कर त्रिसरन एवं पंचशील का पाठ किया गया। डॉ० बाबा साहब अम्डकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये आये हुये अतिथिगणों ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर नाम नहीं आन्दोलन है। नाम नहीं भारत और वर्ष का सरताज हैं। नाम नहीं भारत वासियों का हृदय है। नाम नहीं समूचे विश्व का दिल है। सही मायने में बाबा साहब अम्बेडकर सिर्फ इन्सान ही नहीं वह दलितों, मजबूरों, मजलूमों, मजदूरों तथा महिलाओं के भगवान हैं। आज बाबा साहब अम्बेडकर जी हमारे बीच नहीं हैं किन्तु उनके विचार, उनके संदेश और मानवता वादी संघर्ष हमारे बीच विद्यमान है। भारतीय दलित पँथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों, आदर्शों एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की उनके अधूरों कारवां को आगे बढ़ाने तथा उनके सपनों को साकार करने का यही बाबा साहब अम्बेडकर को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। श्रृद्धांजलि सभा को विनोद पाल, इंजी० कोमल सिंह आदि ने भी डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
श्रृद्धांजलि सभा उपरान्त यहाँ भीम भोज का भी आयोजन किया गया तदोपरान्त भव्य भीम ज्योति यात्रा मैकरावर्टगंज से प्रारम्भ होकर विवेक तिराहा, ग्वालटोली, खलासी लाइन, पार्वती बागला रोड, मन्नीपुरवा, कम्पनी बाग नवाबगंज, तिलक नगर, आर्य नगर, स्वरूप नगर, बेनाझाबर, ईदगाह, बकरमण्डी, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा होते हुये नानाराव पार्क कम्पनीबाग फूलबाग में स्थापित डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर भाव भीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रृद्धांजलि सभा एवं भव्य भीम ज्योति यात्रा में प्रमुख रूप से आनन्द प्रकाश, राजेन्द्र कुमार कुरील, पंकज जायसवाल, जीतू सोनकर, आशीष गुप्ता, धर्मेन्द्र कठेरिया, शिव प्रताप बौद्ध, विनीत कुमार, अजय वर्मा, जय कठेरिया, उमेश पैंथर, उमेश पैंथर, दीपू गौतम, जीतू सोनकर, विक्की, रितेश, कुनाल, विजय कुमार सागर एड०, अनिल प्रजापति, अनिल जायसवाल, चन्द्रशेखर बब्लू, सूर्य बहादुर, अर्जुन सिंह, निर्मल कुमार एड०, राहुल गौतम, अजय कुमार, बलराम, मजनू प्रधान, पुत्तीलाल गौतम, मुन्ना भाई, जैकी, अरविन्द पैंथर, प्रदीप पैंथर, महावीर कुरील, पशुराम बौद्ध, राकेश राव, वारिस पटेल, राकेश टेलर, प्रमोद कुमार, श्रीमती मनीषा पैंथर, श्रीमती अनीता, श्रीमती मीना, श्रीमती किरन, श्रीमती उर्मिला राजपूत, श्रीमती सीमाजीत, श्रीमती रूकामणि, रेखा, सविता, शान्ति, इत्यादि लोग शामिल थे।
डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर भाव भीनी श्रृद्धांजलि


















