गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कांग्रेस समर्थित पेम ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनुज कमल के समर्थन में परगही, कुरसौली, बगदौधी बाँगर में जनसम्पर्क किया। घर घर जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने करिश्मा ठाकुर के साथ मिलकर अनुज कमल के समर्थन में प्रचार प्रसार किया। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि अनुज कमल नेता नहीं यह बेटा है आपका और यह समर्पित भाव से आपकी सेवा में कार्य करेगा। एक बार इसको सेवा का मौका दे और अपनी वोट की चोट से जिला पंचायत सदस्य बनने का मौका दे। प्रमुख रूप से अमित पांडे नगर ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व सांसद राजाराम पाल, करिश्मा ठाकुर, प्रत्याशी अनुज कमल, कुकू चंदेल, हरभजन चंदेल, जीत प्रताप सिंह, प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, रिंकू शुक्ला, अमन शर्मा आदि उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क


















