Advertisement

वार्ड-66 पशुपति नगर एवं वार्ड 24 कृष्णा नगर में आयोजित कैम्प में शामिल हुए कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी

 

कानपुर:- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर कानपुर नगर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी जी किदवई नगर विधानसभा के वार्ड 66 पशुपति नगर तथा छावनी विधानसभा के वार्ड 24 कृष्णा नगर में आयोजित कैम्प में उपस्थित रहे। सांसद पचौरी ने कैम्प में आए आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को उनका आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया।

सांसद पचौरी ने मीड़िया को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर देश में चल रही ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन शहर में नगर निगम कानपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों के कल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, आवेदन तथा उसका लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। इन कैम्पों में भाजपा के कार्यकर्ता भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने यह भी बताया कि यात्रा कानपुर के प्रत्येक वार्ड में आयोजित हो रही है तथा स्टॉल लगाकार योजनाओं के आवेदन लिए जा रहे है, इनमें प्रमुख रूप में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैण्डअप इंडिया आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, उजाला योजना, पीएम सौभाग्य योजना जैसे अनेको योजनाओं के निःशुल्क आवेदन कराए जा रहे हैं। सांसद पचौरी ने नगरवासियों की अपील की कि वह इस यात्रा में सहभागी बनकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लें तथा जो असहाय व्यक्ति हैं उनका भी सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, एम.एल.सी./प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महामंत्री रामबहादुर यादव, पार्षद गिरीश बाजपेई जितेन्द्र चौरसिया, वेद प्रकाश मण्डल अध्यक्ष अम्रीश जैसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, एम.एल.सी./प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महामंत्री रामबहादुर यादव, पार्षद गिरीश बाजपेई जितेन्द्र चौरसिया, वेद प्रकाश मण्डल अध्यक्ष अम्रीश जैसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh