नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रतन लाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर में किया गया,, जिसमें प्री प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शहर की एडिशनल डी,सी,पी, माननीया अंकिता शर्मा मौजूद रहीं,, विद्यालय के संयुक्त सचिव सचिन चित्रांशी, डायरेक्टर श्रीमती रितु चित्रांशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया,, छात्राओं के स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया ,,
विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,, जिसमें सर्वप्रथम हमारे प्री- प्राइमरी के नन्हें – मुन्ने प्रतिभागियों ने दौड़ प्रतियोगिताओं एवं डांस ड्रिल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी,, कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने मयूर डांस,, ड्रेगन डांस,, ब्लूमिंग ब्लॉसम डांस,, ब्लुयुटीफुल डांस कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने हॉकी डांस, 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने दंगल डांस , एवं पिरामिड की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया,, आत्मरक्षा से संबंधित छात्र-छात्राओं का ताइक्वांडो प्रदर्शन भी सराहनीय रहा,,
प्रधानाचार्या एवं प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा विजेताओं को स्वर्ण, रजत, एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए,, अंत में प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम से जुड़े हर सदस्य को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया,, राष्ट्रगान के साथ ही समारोह का समापन किया गया,,
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


















