कानपुर। एमआईजी रतनलाल नगर साऊथ गैलेक्सी के सामने डॉ रूपा आई क्लिनिक व रूपा ऑप्टिकल्स का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अमित मिश्रा ने आई सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अमित मिश्रा एवं आईआईटी प्रोफेसर डॉ मुकेश शर्मा ने डॉ रूपा सिंह को आई क्लिनिक एवं ऑप्टिकल्स शुरू करने पर अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस आई क्लिनिक में कनपुर के विभिन्न क्षेत्रो के मरीजों को कई सुविधायें मिलेंगी। यहां मशीन द्वारा बिना सुई-बिना टांके के मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। पुतली विशेषज्ञ द्वारा पुतली के सभी रोगों का इलाज, काला मोतिया का सम्पूर्ण इलाज, नखूने का ऑपरेशन व पर्दे की जांच की सुविधायें भी यहां उपलब्ध हैं। डॉ रूपा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीबों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 17 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 10 रुपया देना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक क्लीनिक पर आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डॉ रूपा सिंह ने बताया कि हमारे यहां आंखों के सभी प्रकार के चश्में उचित दर पर उपलब्ध है। क्लीनिक खुलने का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक व रविवार को सुबह 10 से 2 बजे तक खुला रहेगा। शुभारंभ के इस मौके पर डॉ काशिफ मेहताब, डॉ जियाउर रहमान,सौरभ हरि सिंघानी, पार्थ सिंह दिव्य दृष्टि संस्था के प्रतिनिधि तहलानी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
डॉ रुपा आई क्लीनिक एवं ऑप्टिकल का हुआ भव्य शुभारंभ


















