Advertisement

कानपुर के हटिया बर्तन बाजार में हुयी घटना का पुलिस ने किया खुलासा

मूलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को दो कर्मचारियों के विवाद मे एक कर्मचारी के भाई और उसके साथियों ने चाकू से किया हमला

पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बर्तन बाजार में मां शारदा पूजन भंडार के नाम से प्रशांत मेहरोत्रा और उनके भाई पारस मेहरोत्रा की दुकान में लगभग पन्द्रह वर्ष से काम कर रहे उमाशंकर ने दस दिन से काम करने वाले रामू से देरी का आने का कारण पूछा जिसमें दोनों कर्मचारियो में तनातनी के चलते विवाद उत्पन्न हुआ रामू ने पास के ही दुकान में काम करने वाले अपने बड़े भाई सोनू उर्फ रवि जो कि करीब सौ मीटर की दूरी पर एस आर ब्रदर्स कॉस्मेटिक की दुकान में काम करता है उसने अपने दो और साथी आशीष ,सुमित इन चारों ने मिलकर उमाशंकर को चाकू मार दी और हैलट में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी जिनके ऊपर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh