Advertisement

कानपुर सर्किट हाउस में विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हितों के लिए सरकारी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर सर्किट हाउस में विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक ले रहे भाजपा पार्टी के विधायक सलिल विश्नोई ने बताया की कानपुर महानगर के चल रहे समस्त विकास कार्यों के विभागो के अधिकारियों संग बैठक की गई जिसमे नगर निगम नगर,विकास भवन नगर पंचायत जिला पंचायत आवास विकास और औधोगिक विकास कार्य के अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार द्वारा बनाई गई अंकुश समिति अंतर्गत बैठक की गई जिसमे इन विभागो के अधिकारी आम जनता से किसी प्रकार की अनिमियताओ को दूर करने के लिए या किसी अधिकारी द्वारा जनता को किसी प्रकार से पैसे की मांग या उनका काम ना करने की समीक्षा की जाती है। बैठक में बहुत सी अनिमियत्ता सामने आई जिनका निदान कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh