Advertisement

अधिकारी करते हैं मनमानी फिर चाहे जनता को परेशानी

कैंट विधानसभा के वार्ड 73 मोतीनगर में डेढ़ माह से पानी की किल्लत होने के कारण सैकड़ों परिवार परेशान है। जिसके चलते शनिवार को महिलायें और पुरूष जाजमऊ डिफेन्स में स्थित पानी की टंकी पहुंचकर हंगामा किया, इलाकई लोगों का कहना है कि ज़्यादातर छावनी विधानसभा में आये दिन जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है वार्ड 73 व वार्ड 96 में लोग ज़्यादातर दिक्कतों से भरी ज़िन्दगी जीने को मज़बूर हैं न कोई नेता आता है ना ही कोई अधिकारी आता है उनकी समस्याओ का निस्तारण करने चुनाव के वक्त नेता गरीबो को लॉलीपॉप देने आते हैं फिर गायब हो जाते हैं,,ऐसे ही वार्ड 73 मोतिनगर की जनता रोड औऱ पानी से परेशान होकर चक्कर पे चक्कर लगा कर विधायक से लेकर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ.. घर के बच्चे और बुजुर्ग महिलाये एक किलोमीटर दूरी से पानी भरकर ला रहें है।।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh