Advertisement

कानपुर के सेंट्रल पार्क के मैदान में 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी की शुरूआत आज से

कानपुर के सेंट्रल पार्क के मैदान में 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी की शुरूआत आज से हो गया है। ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के खादी ग्रामोद्योग से जुड़े कुटीर उद्योगों के खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तरप्रदेश सरकार के खादी ग्राम उघोग के मंत्री राकेश सचान ने किया इस दौरान भाजपा के गोविंदनगर से विधायक सुरेन्द्र मैथानी भी मौके पर पहुंचे।
वही कानपुर के डीएम विशाख जी भी अपनी टीम के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में जानकारी ली, वही मंत्री और विधायक क्षेत्रीय ग्रामीण उद्योग अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि इससे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा, ठंड के मौसम में खादी के गर्म कपड़े भी प्रदर्शनी में उपलब्ध कराए गए हैं, पहनने से लेकर ओढ़ने के कंबल तक भी उपलब्ध है, हाथ से बनाए गए खादी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, यह प्रदर्शनी 25 दिसंबर तक चलेगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh