शिवाजी नगर शिवाजी पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए आयोजक ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एक सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक एवं गैर राजनीतिक संस्था है जिसका गठन 1995 में किया गया था जिसका मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति भारतीय जीवन मूल्य तथा राष्ट्र की रक्षा करना और समाज को संस्कार युक्त बनाना है।उन्होंने बताया कि इन्हें उद्देश्यो की पूर्ति हेतु वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष अपने वार्षिक सम्मेलन में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार दहेज रहित विवाह ,ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में इस वर्ष 31 बटुको का यज्ञोपवीत एवं 11 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है ।इन्हीं सब बातों के उद्देश्य से 17 फरवरी को मंत्र पूजन मंडप रोपण मंगल गीत एवं विवाह अवसर पर गाए जाने वाली गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी तत्पश्चात 18 फरवरी को बरुआ भोज, यज्ञोपवीत संस्कार, भव्य शोभायात्रा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे


















