26वीं साईं पालकी महाकुम्भ महोत्सव यात्रा मे उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, मनोकामनापूर्ण यात्रा में साईं बाबा के लगे जयकारे I
26 वर्षों से साईं भक्त मंडल साईं भजन संध्या एवं पालकी यात्रा का धूमधाम से हुआ आयोजन I
लाखों साईं भक्तों के जयकारे के साथ निकाली गई साईं पालकी पदयात्रा I
पदयात्रा श्री साई कृष्ण दरबार, कम्पनी बाग से श्री साई दरबार, बिठूर हुई संपन्न पदयात्रा के दौरान अनेक रास्तों पर भक्तों की लगातार संख्या बढ़ती रही वहीं जगह-जगह भक्तों के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जलपान की व्यवस्था करी वही लोगों ने पदयात्रा में भक्तों पर फूल वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया वही पदयात्रा के संयोजक बबलू जैन ने बताया कि साईं पद यात्रा 26 वर्षों से हर वर्ष की भांति इस वर्ष रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में मनाया जा रहा है जिसमें साईं भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही कंपनी बाग से साईं दरबार बिठूर के तमाम रास्तों में क्षेत्रीय वासियों ने मनोकामना पूर्ण पदयात्रा में साईं भक्तों का भव्य स्वागत किया यह यात्रा 17 दिसंबर को कंपनी बाग साईं दरबार से साईं भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसके दूसरे दिन कंपनी बाग साईं मंदिर से ही बिठूर साईं दरबार के लिए मनोकामना पूर्ण पदयात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी भक्त पैदल बिठूर साईं मंदिर तक चल के जाते हैं या यात्रा सुबह 8:00 से प्रारंभ होकर बिठूर साईं मंदिर पर जाकर संपूर्ण होती है इस पदयात्रा का लगभग 26 वर्ष पूर्व से आयोजन किया जा रहे हैं इसमें सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है वही भक्तों में भी भक्ति का जोश लबालब दिखाई देता है लगभग लाखों की संख्या में भक्तों का पदयात्रा में उपस्थिति दर्ज करी जाती है


















